खेतड़ी तहसील ऑफिस के आगे पेड़ कटाई का विरोध:ग्रामीणों में रोष, धरना दिया; कार्रवाई की मांग
खेतड़ी तहसील ऑफिस के आगे पेड़ कटाई का विरोध:ग्रामीणों में रोष, धरना दिया; कार्रवाई की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी तहसील कार्यालय के सामने वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। गुरुवार को पेड़ काटने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार तहसील व उपखंड कार्यालय के सामने आधा दर्जन से अधिक पुराने छायादार पेड़ों को काट दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
तहसील ऑफिस के बाहर दिया था धरना
ग्रामीणों का कहना है कि इन पेड़ों से वर्षों से लोगों को छाया और पर्यावरणीय संतुलन का लाभ मिल रहा था। उनका आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के इन पेड़ों को काटा गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया और पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पेड़ों की कटाई पर जताई चिंता
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और पर्यावरण संकट के दौर में पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है। इससे क्षेत्र के पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण ने बताया कि वे लंबे समय से सरकारी संस्थाओं में पेड़ लगाकर उनका पालन-पोषण करते हैं, जबकि कुछ लोग निजी फायदे के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग
धरने के दौरान लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, कटे हुए पेड़ों के स्थान पर नए पौधे लगाने और हरियाली बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
घटना की सूचना पर तहसीलदार सुनील कुमार मील और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रणव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण, पारस वर्मा, डॉ. रामकुमार सिराधना, डॉ. राघवेंद्र पाल, पवन कुमार, दिनेश कुमार, बलवीर सैनी, मोहनलाल कुमावत, पवन शर्मा और मंजीत जलंद्रा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161640


