[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक साल से बंद जल जीवन मिशन की टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक साल से बंद जल जीवन मिशन की टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

एक साल से बंद जल जीवन मिशन की टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम नांगल में बनी पेयजल टंकी पिछले एक वर्ष से शुरू होने का इंतजार कर रही है। टंकी निर्माण पूरा होने के बावजूद गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन आज भी करीब 40 प्रतिशत घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई शुरू की गई थी, लेकिन बाद में बंद कर टंकी को सील कर दिया गया।

पिछले दो महीनों से ग्रामीण लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। बढ़ती गर्मी के बीच महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर जल जीवन मिशन की टंकी को चालू करवाने और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा, जिससे सरकारी दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस मौके पर सैनी समाज अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, एडवोकेट ताराचंद नांगल, प्रताप सिंह, लक्खी प्रसाद सैनी, धुकलराम सैनी, दशरथ सिंह शेखावत, मदन सैनी बावड़ी, गोपाल सैनी, झाबरमल सैनी, अशोक सैनी, मदन सैनी तामीड़ा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर पेयजल आपूर्ति बहाल करे, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker