[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीलवाड़ा : बृजभूषण शरण पर भड़के बाबा रामदेव, कहा बकवास करता है कुश्ती संघ का मुखिया ,उसकी गिरफ्तारी हो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

भीलवाड़ा : बृजभूषण शरण पर भड़के बाबा रामदेव, कहा बकवास करता है कुश्ती संघ का मुखिया ,उसकी गिरफ्तारी हो

भीलवाड़ा में‎ स्वामी रामदेव ने भाजपा सांसद और कुश्ती‎ संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ‎ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने‎‎ कहा- पहलवान बेटियों‎ से दुराचार करने वाले‎‎ कुश्ती संघ के अध्यक्ष को‎‎ तुरंत गिरफ्तार कर जेल की‎‎ सलाखों के पीछे डालना‎ चाहिए। वे अब भी रोज मुंह उठाकर बकवास‎ कर रहा है। जो निंदनीय है।

भीलवाड़ा : योगगुरु बाबा रामदेव ने धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि कुश्ती संघ का मुखिया रोज बहन-बेटियों के बारे में बकवास करता है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। देश की लड़कियों के साथ जो हो रहा है उसे कतई बर्दास्त नहीं किए जा सकता है। जब सांसद पर एफआईआर दर्ज है तब उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही।

राजस्थान के भीलवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। बाबा ने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है। ऐसे व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

बाबा रामदेव ने न केवल बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की बल्कि उनके बयानों को लेकर भी निशाने पर लिया। बाबा रामदेव ने कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय मालूम हो कि पहलवानों के धरने के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने देश को पदक दिलाने वाली विनेश फोगाट को मंथरा तक कहा था। भाजपा सांसद ने इस आंदोलन को तीन पति-तीन पत्नियों का विरोध बताया था। इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह ने इस आंदोलन को खालिस्तान से भी जोड़ा था।

इधर पहलवानों के धरने पर बृजभूषण सिंह ने कहा है कि यह आंदोलन खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। बजरंग पुनिया सिर काटने की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस या किसान नेता क्या सिर काटने का समर्थन करेंगे। इनके आंदोलन में पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारा लगता है। 5 जून को अयोध्या में 11 लाख लोग इकठ्ठा होंगे।

दूसरी ओर धरने पर बैठे पहलवानों ने ऐलान किया है कि हम 28 मई को संसद पर महापंचायत करेंगे और हरियाणा में खाप से जुड़े लोग सिंघू बार्डर से आएंगे। हमें अभी पुलिस प्रशासन से महापंचायत को लेकर परमिशन नहीं मिली है। साक्षी मलिक ने कहा है कि हम सभी महिला सांसदों को महा पंचायत में आने का निमंत्रण देते हैं। साक्षी ने बताया कि यूपी से किसान और मजदूर गाजीपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली आएंगे। राजस्थान से भी खाप पंचायतें संसद भवन के सामने आएंगी। साढ़े 11 बजे नई संसद के सामने मार्च करेंगे।

उन्होंने कहा कि‎ बीपी व शुगर का निदान योग में है। थायराइड‎ अर्थराइटिस भी इससे दूर हो रहे हैं। जिनके‎ हार्ट ब्लॉकेज, 80% फेफड़े खराब हो गए‎ उनको योग से सही किया। स्वामी रामदेव तीन‎ दिवसीय योग शिविर के लिए भीलवाड़ा आए‎ हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए‎ उन्होंने कहा- योग करने के सात दिन में‎ परिणाम दिखने लगते हैं। एक महीने तक‎ नियमित योग से तो कई बीमारियों का‎ समाधान हुआ है।

नेहरूजी और इंदिरा जी भी योग करते थे

उन्होंने कहा- नेहरूजी व‎ इंदिरा जी भी योग करते थे, लेकिन उन्होंने योग‎ को कभी सार्वजनिक नहीं किया। वे अपने घरों‎ में ही योग करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने‎ 177 देशों मे योग को पहुंचाया है।‎

राजस्थान में अशोक गहलोत अच्छा काम करते हैं

योग गुरु स्वामी रामदेव ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से भी अपने अच्छे रिश्‍तों का खुलासा करते हुए कहा- मैं सबसे जुड़ा हुआ हूं। मेरा प्रेम अशोक गहलोत से भी पूरा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत भी अच्छा काम करते हैं। वसुंधरा जी ने भी अच्छे काम किए है। उनका किसी से राजनीतिक व्यवहार नहीं है।

आगे पढ़िए रामदेव से बातचीत…

सवाल: योग, आयुर्वेद व स्वदेशी की सफलता के बाद‎ अगला कदम ?‎

जवाब : हमने एक भारतीय शिक्षा बोर्ड बनाया है। यह एक‎ प्राइवेट बोर्ड है। इसके सिलेबस में गीता, भागवत सहित‎ सभी धर्म हाेंगे। इस बोर्ड से स्कूलों काे एफिलिटेड करेंगे।‎

सवाल: देश के लिए नया खतरा किसे मानते हैं?

जवाब: अभी भी बच्चे मुगल महान पढ़ते हैं। उन्हें प्रताप व‎ शिवाजी की वीरता बतानी चाहिए। हमारे यहां पर‎ सेकुलरिज्म है। देश में बौद्धिक आतंकवाद ठीक नहीं है।‎ अभी इंटरएक्चुअल टेरेरिज्म, रिलिजियश टेरेरिज्म,‎ पॉलिटिकल टेरेरिज्म, कॉरपोरेट टेरेरिज्म, मेडिकल टेरेरिज्म‎ है। ये सब नेशनलिज्म से खत्म हाेंगे।‎

सवाल : आप 2014 से पहले कालाधन व सस्ते पेट्राेल‎ की बात करते थे, अब नाम भी नहीं लेते?‎

जवाब : कालाधन का मुद्दा सरकार की झोली में डाल रखा है।‎ काला मन में ठीक कर रहा हूं। सस्ते पेट्रोल के लिए कहते‎ हैं लेकिन सरकारें टैक्स कम नहीं करती। दार्शनिक व‎ वैचारिक तौर पर मैं सही हूं लेकिन लागू करने में पहले‎ राज धर्म आडे़ आता है।‎

सवाल : क्या स्वामी रामदेव राजनीति में आएंगे?‎

जवाब : कभी नहीं। योगी आदित्य सन्यासी है और अच्छा काम‎ कर रहे हैं। मोदी जी भी सन्यासी जैसे हैं। अच्छा राजधर्म‎ निभा रहे हैं। गहलोत जी अच्छे काम करते हैं उनका भी‎ सम्मान करता हूं। वसुंधराजी ने भी अच्छे काम किए।‎

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77