युवक ने कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड:खिड़की से देखा तो पंखे से लटका मिला शव, परिजन बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
युवक ने कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड:खिड़की से देखा तो पंखे से लटका मिला शव, परिजन बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
झुंझुनूं : झुंझुनूं के पिपली चौक इलाके में 36 साल के युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना का पता उस समय चला, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस को मौके से शराब का एक पव्वा भी मिला है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खिड़की से देखा तो पंखे से लटका मिला शव
परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश कुमार (36) पुत्र मुरारी कुमावत पिपली चौक इलाके में रहता था। वह पेशे से टाइल मिस्त्री था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। गुरुवार रात वह रोज की तरह काम से लौटकर अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पीछे की खिड़की से देखा गया। वहां दिनेश का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से शराब का एक पव्वा भी मिला। पुलिस ने शव को अपनी गाड़ी से बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
परिजनों ने कहा- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
परिजनों का कहना है कि दिनेश की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। वह किसी तरह के मानसिक तनाव में भी नजर नहीं आ रहा था। हालांकि परिजनों ने बताया कि उसे शराब पीने की आदत थी। दिनेश की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में गहरा दुख नजर आया।
पत्नी मायके में, पीछे छूटी तीन साल की बेटी
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश की शादी अनीता से हुई थी। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और वह फिलहाल अपने मायके गई हुई थी। दिनेश अपने पीछे तीन साल की एक बेटी छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153377


