[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

EWS आरक्षण में विसंगतियां दूर करने की मांग:राजोता में राजपूत समाज की बैठक में हुई चर्चा, बोले-पात्र युवाओं को लाभ नहीं मिल रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

EWS आरक्षण में विसंगतियां दूर करने की मांग:राजोता में राजपूत समाज की बैठक में हुई चर्चा, बोले-पात्र युवाओं को लाभ नहीं मिल रहा

EWS आरक्षण में विसंगतियां दूर करने की मांग:राजोता में राजपूत समाज की बैठक में हुई चर्चा, बोले-पात्र युवाओं को लाभ नहीं मिल रहा

खेतड़ी : खेतड़ी तहसील के राजोता स्थित स्वामी विवेकानंद संस्थान परिसर में शुक्रवार को राजपूत समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण में आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग पर चर्चा की गई।

जागरूकता फैलाने पर जोर दिया

पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। फतेहसिंह शेखावत ने बताया कि ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में कई तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के कारण समाज के पात्र युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

23 मई को सालासर बालाजी मंदिर में सभा

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सालासर में होने वाली सभा में ईडब्ल्यूएस से जुड़े मुद्दों पर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही, समाज के हितों की रक्षा के लिए आगे की रूपरेखा भी बनाई जाएगी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, महावीर सिंह, पूर्ण सिंह, कर्नल रामौतार सिंह, अशोक सिंह, पूर्व सरपंच वीर सिंह, कबूल सिंह, दिगपाल सिंह, विजय सिंह, ओमवीर सिंह, किशोर सिंह, अमित सिंह, राजकुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles