लक्ष्मणगढ़ में आंधी-बारिश, बोलेरो पर गिरा पेड़:बिजली के खंभे और बोर्ड भी गिरे, कई जगह उड़े टीन शेड
लक्ष्मणगढ़ में आंधी-बारिश, बोलेरो पर गिरा पेड़:बिजली के खंभे और बोर्ड भी गिरे, कई जगह उड़े टीन शेड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे कई जगह पेड़ और उनकी टहनियां टूटकर गिर गईं। तेज अंधड़ का असर शहर से लेकर नेशनल हाईवे तक देखने को मिला। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, जबकि सड़कों पर अवरोध पैदा होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।
हाईवे पर गिरीं स्ट्रीट लाइटें, यातायात हुआ प्रभावित
आंधी के दौरान नेशनल हाईवे पर सड़क के बीच लगी करीब आधा दर्जन स्ट्रीट लाइटें टूटकर सड़क पर गिर गईं। अचानक हुए इस हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन ड्राइवरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर वाहन ड्राइवरों को रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा।

बोलेरो पर गिरा कीकर का पेड़, ड्राइवर बाल-बाल बचा
बड़ के बालाजी के पीछे जाने वाले मार्ग पर तेज आंधी के चलते एक गाड़ी के ऊपर कीकर का पेड़ गिर गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि ड्राइवर सुरक्षित बच गया। इसी रास्ते पर दो से तीन पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ करने का प्रयास किया।
आंधी के कारण सड़कों के किनारे लगे कई विज्ञापन बोर्ड और बिजली के खंभे भी गिर गए। शहर के अंदर अलग-अलग इलाकों में टीन शेड उड़ने की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोग देर शाम तक मौसम सामान्य होने का इंतजार करते रहे।
भीषण गर्मी के बाद बारिश से मिली राहत
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। ऐसे में शाम को हुई बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, हालांकि तेज आंधी के कारण कई जगह नुकसान भी देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150631

