उदयपुरवाटी में तीन वाहनों की टक्कर,10 से ज्यादा घायल:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पहुंचाया अस्पताल
उदयपुरवाटी में तीन वाहनों की टक्कर,10 से ज्यादा घायल:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पहुंचाया अस्पताल
उदयपुरवाटी : झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर धोलाखेड़ा स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश को सीकर रेफर किया गया है।
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। उदयपुरवाटी से नवलगढ़ की ओर जा रही एक वरना कार धोलाखेड़ा स्टैंड पर परसरामपुरा की तरफ मुड़ रही थी, तभी अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वरना कार अनियंत्रित होकर गढ़ला की तरफ जा रही एक बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों में बैठे लोग दूर जा गिरे।


पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने की मदद
राजेंद्र गुढ़ा ने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
गुढ़ा ने अपनी गाड़ी और अन्य वाहनों से घायलों को उदयपुरवाटी ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। वे स्वयं भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा कर्मचारियों को अलर्ट कर घायलों के उपचार में सहायता की। उन्होंने गंभीर घायलों को बिना देरी किए एंबुलेंस से सीकर भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसआई सुभाषचंद्र के अनुसार, यह हादसा बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ है।
हादसे में ये हुए घायल
घायलों में बिड़ौदी निवासी महेंद्र, नवलगढ़ निवासी रमेश सैनी और अंकिता, गढ़ला निवासी हितेश, आदित्य, सुनील कुमावत, विकास और सतपाल, मैनपुरा निवासी नरेश कुमावत और रघुनाथपुरा निवासी जितेंद्र शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2145394

