[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

80 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले,70 घंटे तक किया पीछा:इंटर स्टेट चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा से ट्रेलर और ट्रॉली बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

80 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले,70 घंटे तक किया पीछा:इंटर स्टेट चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा से ट्रेलर और ट्रॉली बरामद

80 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले,70 घंटे तक किया पीछा:इंटर स्टेट चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा से ट्रेलर और ट्रॉली बरामद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटर स्टेट चोर गिरोह के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 80 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और करीब 70 घंटे तक लगातार पीछा किया।

कार्रवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा से चोरी किए गए ट्रेलर और ट्रॉली बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और हाईवे पर भारी वाहनों को निशाना बनाता था।

नेछवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को इंटर स्टेट चोर गिरोह के बदमाश मोहाली, पंजाब निवासी जगमोहन सिंह (37) और सिमरनजीत सिंह(37), रूपनगर, पंजाब निवासी परमेंद्र सिंह (34), फतेहगढ़, पंजाब निवासी मनिंदर सिंह (33) को पंजाब और झज्जर, हरियाणा निवासी, सुशील (37) को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

आरोपी कई जगह कर चुके वाहन चोरी की वारदातें

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि कुमार जागीर गांव से चोरी हुए ट्रेलर-ट्रॉली की तलाश में जिन आरोपियों को पकड़ा है, वे कई जगह वाहन चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। सभी आरोपी पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने चोरों की कार को भी हरियाणा के कुरूक्षेत्र से जब्त कर लिया है।
पुलिस ने चोरों की कार को भी हरियाणा के कुरूक्षेत्र से जब्त कर लिया है।

70 घंटे तक पुलिस ने आरोपियों का किया पीछा

नेछवा सीआई कैलाश यादव ने बताया कि आरोपियों ने ट्रेलर की पहचान छुपाने के लिए ट्रैक्टर यूनिट और ट्रॉली को अलग-अलग कर दिया था। पुलिस टीम ने चोरी के बाद आरोपियों के रूट पर लगे 80 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और 70 घंटे तक आरोपियों का पीछा किया।

ट्रेलर के हॉर्स को पंजाब के जिला फतेहाबाद से और ट्रॉली को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से बरामद किया गया है। पुलिस ने चोरों की कार को भी हरियाणा के कुरूक्षेत्र से जब्त कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा से चोरी किए गए ट्रेलर और ट्रॉली बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा से चोरी किए गए ट्रेलर और ट्रॉली बरामद किए गए।

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी चोरी की वारदात

सीआई ने बताया कि गत 4 मई को नेछवा तहसील के सेवदा की ढाणी निवासी गिरधारी लाल का ट्रेलर सीकर-सालासर रोड पर स्थित मरुधर फिलिंग स्टेशन (कुमास जागीर) पर खड़ा था। रात करीब 10:56 बजे अज्ञात चोर इस ट्रेलर को स्टार्ट करके चुराकर नेछवा की तरफ ले गए।

जिसकी पीड़ित के भाई भागीरथ मल सेवदा ने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में चोरी कैद हो गई थी। पुलिस टीम ने चोरों के रूट पर काफी CCTV कैमरों को खंगाला और आरोपियों के रूट को ट्रैक किया।।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पेशेवर चोर हैं। आरोपियों ने कुमार जागीर गांव से चोरी किए ट्रेलर-ट्रॉली को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर अलग-अलग राज्यों में बेचने का प्लान बनाया, ताकि पुलिस ना पकड़ सके।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नेछवा थाना पुलिस ने एक अन्य ट्रेलर चोरी के मामले में महज 48 घंटे में बरामदगी कर अपनी कार्यकुशलता साबित की थी।

Related Articles