मंडावा में जनगणना प्रशिक्षण के तीसरे बैच का निरीक्षण
मंडावा में जनगणना प्रशिक्षण के तीसरे बैच का निरीक्षण
मंडावा : तहसील मंडावा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे बैच का शुक्रवार को जिला उप जनगणना अधिकारी पूनम कटेवा, जनगणना समन्वयक सुभाष यादव एवं तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की सटीकता और पारदर्शिता के संबंध में दिशा-निर्देश दिए तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने को कहा।
प्रशिक्षण में कार्मिकों को ऑनलाइन-ऑफलाइन डेटा संग्रहण, मोबाइल एप के उपयोग और व्यवहारिक अभ्यास की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम 1 मई से विभिन्न बैचों में संचालित किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143924


