रसोई घर से स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल
रसोई घर से स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल
तारानगर : तारानगर सामाजिक व स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरणराज द्वारा संचालित मिशन ‘स्वस्थ समृद्ध परिवार’ का उद्देश्य नारी को उसके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। यह मिशन का इस मूल विचार पर कार्य कर रहा है कि ‘आपकी अपनी रसोई ही ब्रह्मांड की पहली चिकित्सालय है ‘- जहाँ से सरल, सुरक्षित और स्वदेशी उपचार द्वारा अनेक सामान्य बीमारियों का समाधान संभव है। संस्था के माध्यम से महिलाओं को यह सिखाया जाता है कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए तुरंत अस्पताल जाने के बजाय, घरेलू व प्राकृतिक उपाय अपनाकर घर पर ही उपचार किया जा सकता है। इससे न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि शरीर पर दवाओं का अनावश्यक दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता उदाहरण स्वरूप, साधारण बुखार की स्थिति में दाना मेथी को पानी में उबालकर छानकर दिन में 2 से 3 बार पीने से आराम मिलता है। वहीं गले में दर्द या खराश होने पर हल्दी मिला हल्का गुनगुना पानी पीना एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इस प्रकार के स्वदेशी नुस्खे हमारी परंपरा का हिस्सा रहे हैं और आज भी उतने ही उपयोगी हैं।
नारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जागरूकता
‘स्वस्थ समृद्ध परिवार’ विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित होकर कार्य कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित, प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल अनायन सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाता है। रसायन-मुक्त विकल्प अपनाने से गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं-जैसे ल्यूकोरिया, पीसीओडो (PCOD) और अनियमित मासिकधर्म सर्वाइकल कैंसर, पेट दर्द, कमर दर्द, में सुधार और रोकथाम संभव है संस्था का उद्देश्य महिलाओं को अपने शरीर को समझने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार
जब घर की माँ, बहन, बहू और बेटी स्वस्थ रहती हैं, तभी परिवार और समाज समृद्ध बनता है। घर की नारी ही घर की लक्ष्मी होती है, और उसका स्वास्थ्य ही पूरे परिवार की खुशहाली की कुंजी है। इसी सोच के साथ ‘स्वस्थ समृद्ध परिवार’ संस्था महिलाओं को जोड़कर एक जागरूक, सशक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142601


