लक्ष्मणगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत:निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, मोटर बंद करते ही लगा झटका
लक्ष्मणगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत:निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, मोटर बंद करते ही लगा झटका
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में बुधवार सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वार्ड नंबर 9 निवासी दामोदर सैनी ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में बताया कि मृतक संदीप सैनी के पिता बुद्धाराम सैनी भवन निर्माण कार्य का काम करते हैं। कस्बे में भूतनाथ बगीची के पीछे उनका निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे संभालने के लिए संदीप बुधवार सुबह मौके पर गया था।
वहां संदीप पानी की मोटर चलाकर टंकियों में पानी भर रहा था। काम पूरा होने के बाद जैसे ही वह मोटर बंद करने गया, उसे अचानक करंट लग गया। घटना के बाद तुरंत उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2141566


