जाजोद में शेषनाग महाराज का चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया
101 महिला-पुरुषों ने निशान पदयात्रा में लिया भाग, भक्तो में प्रसादी का किया वितरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद में बुधवार को शेषनाग महाराज का चतुर्थ स्थापना दिवस और निशान पदयात्रा का आयोजन किया गया। निशान पदयात्रा में 101 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी मक्खन लाल सोलंकी, संजय नायक और शंकरलाल योगी ने बताया कि निशान पदयात्रा बुधवार प्रातः सवा 9 बजे गांव के मेन चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण से डीजे के साथ शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। यह पदयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तगण शेषनाग धाम पहुंचे जहाँ मंदिर में निशान अर्पित किए और शेषनाग महाराज का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर भक्तों ने शेषनाग महाराज के समक्ष शीश नवाकर मन्नतें मांगीं। पुजारियों के अनुसार, मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। शेषनाग महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई और खीर तथा चूरमे का भोग लगाया गया। इसके उपरांत भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया।
इस दौरान एन एल शास्त्री, रिछपाल बराला, दीपक गंवारिया, भान सिंह रूलानियां, रवि योगी, उत्तम योगी, सुभाष योगी, महेंद्र लाटा, मनीष योगी सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141268


