[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 4 युवकों से 8.80 लाख रुपए हड़पे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 4 युवकों से 8.80 लाख रुपए हड़पे

चूरू में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 4 युवकों से 8.80 लाख रुपए हड़पे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू: जिला मुख्यालय पर विदेश भेजने का झांसा देकर चार युवकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ितों के अनुसार, वार्ड नंबर 5 निवासी 63 वर्षीय शौकिन अली पुत्र इब्राहीम लीलगर ने विदेश भेजने का अनुबंध कर प्रत्येक युवक से 2 लाख 20 हजार रुपए लिए। कुल मिलाकर आरोपित ने 8 लाख 80 हजार रुपए वसूल किए, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस लौटा रहा है।

शिकायतकर्ताओं में प्रमोद कुमार स्वामी (शर्मा कॉलोनी, चूरू), राजेश कुमार (गांगीयासर, झुंझुनूं), दिनेश कुमार सैनी (शिव कॉलोनी, चूरू) और जितेंद्र (नरसिंहपुरा, चूरू) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विदेश जाने की उम्मीद में उन्होंने ब्याज पर रुपए लेकर आरोपी को दिए थे, लेकिन अब उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

पीड़ितों का कहना है कि रकम नहीं मिलने से वे आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ितों को राहत दिलाती है।

Related Articles