[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी भूमि पर अवैध खनन पर हुई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी भूमि पर अवैध खनन पर हुई कार्रवाई

उदयपुरवाटी में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुरवाटी : क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को कृष्ण नगर छापोली में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मौके से अवैध रूप से खनन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। इस दौरान एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया है। तहसीलदार जेआर कूड़ी ने बताया कि ग्रामीणों से कृष्ण नगर छापोली में सरकारी जमीन पर अवैध खनन की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार कूड़ी के नेतृत्व में एक टीम पहुंची। जहां पर टीम ने पाया कि जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर चिनाई पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने छापोली निवासी हरि किशन पुत्र छोटूराम यादव को सरकारी भूमि पर अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार की टीम ने जब्त की गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को उदयपुरवाटी पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कूड़ी, गिरदावर भागीरथ खाखील, पटवारी कजोड़मल, उमेद सिंह, चालक बाबूलाल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Related Articles