भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर चूरू में आतिशबाजी, मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर चूरू में आतिशबाजी, मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर चूरू जिला मुख्यालय पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक गढ़ चौराहे पर एकत्रित होकर पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र की विजय बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इसे देश के विकास और सशक्त नेतृत्व की जीत करार दिया।

इस दौरान “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से गढ़ चौराहा गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही सर्व समाज के विभिन्न संगठनों और आमजन की एकजुटता के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
जश्न के दौरान गोपी शर्मा, हरीश बजाज, बी.एन. राजोतिया, सुनील कुमार, गिरीश कुमार, वीरेंद्र सोनी, कालू, अजय तंवर, राजेंद्र कल्ला, कैलाश नवहाल, सोनू भावसिहंगा, हरीश शर्मा, विनोद कैप्टन, किशोर प्रजापति, प्रद्युम्न राजपुरोहित, सुनील व्यास, भानु सोनी, विमल सोनी, अयान, अभिषेक चोटिया, प्रेम प्रकाश सहित सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिक और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139053


