[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की प्रचंड जीत पर गांधी चौक में आतिशबाजी, लड्डू और झालमुड़ी के साथ मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भाजपा की प्रचंड जीत पर गांधी चौक में आतिशबाजी, लड्डू और झालमुड़ी के साथ मनाया जश्न

भाजपा की प्रचंड जीत पर गांधी चौक में आतिशबाजी, लड्डू और झालमुड़ी के साथ मनाया जश्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रुस्तम अली

सरदारशहर : देश के विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता का उत्साह सरदारशहर में भी देखने को मिला। गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी साझा की गई।

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। रिणवा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि वहां की जनता ने कुशासन के खिलाफ मतदान किया है और यह जीत प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासवादी सोच और नीतियों को जनता ने स्वीकार किया है।

सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा था मानो स्थानीय चुनाव के ही परिणाम आए हों। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू के साथ-साथ झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। आतिशबाजी और केसरिया झंडों के बीच गांधी चौक पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, एडवोकेट मुरलीधर सैनी, भैरोसिंह राजपुरोहित, सुमेरमल धानका, मुकेश भामा, राजवीर सिंह, गुरु धानका, विकास पारीक, जितेंद्र शर्मा, मोहनलाल जांगिड़, निरंजन धानका, अजीज गौरी, शिवदयाल पारीक, गिरधारीलाल स्वामी, राकेश टाक, किशन मॉयल, प्रशांत स्वामी, भंवरलाल सोनी, प्रदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Related Articles