सौंथलिया में नीट परीक्षा देने आए छात्र से लूट:एक आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार; रास्ता पूछने पर सुनसान जगह ले जाकर बंधक बनाया
सौंथलिया में नीट परीक्षा देने आए छात्र से लूट:एक आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार; रास्ता पूछने पर सुनसान जगह ले जाकर बंधक बनाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : कुचामन निवासी छात्र दीपक कुमावत के साथ रविवार सुबह सौंथलिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लूट और मारपीट की घटना हुई। दीपक नीट परीक्षा देने के लिए हाइवे 52 स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राउमावि बावड़ी आया था। रविवार सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर दीपक कुमावत ट्रेन से सौंथलिया स्टेशन पर उतरे। उन्होंने परीक्षा केंद्र का रास्ता पूछने के लिए पास खड़े कुछ युवकों से जानकारी ली। आरोप है कि रास्ता बताने के बहाने बदमाश छात्र को स्टेशन से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए।
मोबाइल फोन व नकदी छीनी
वहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व नकदी छीन ली। आरोपियों ने छात्र को लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। छात्र किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचा और अपनी परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने स्थानीय दुकानदारों को पूरी घटना के बारे में बताया।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और उसे बावड़ी ले आए। इस वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138794


