[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन:पूर्व PMO डॉ. केके अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध, काली पट्टी बांधकर देखे मरीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन:पूर्व PMO डॉ. केके अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध, काली पट्टी बांधकर देखे मरीज

सीकर SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन:पूर्व PMO डॉ. केके अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध, काली पट्टी बांधकर देखे मरीज

सीकर : सीकर के श्रीकल्याण (SK) जिला अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध अस्पताल के पूर्व PMO डॉ. केके अग्रवाल और प्राइवेट प्रैक्टिसनर डॉ. बनवारी लाल चौधरी की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया।

जानकारी के अनुसार, RGHS घोटाला मामले में एसओजी (SOG) दोनों डॉक्टरों को अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई। इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए जिले के सभी डॉक्टर्स लामबंद हो गए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि यह कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो वे सामूहिक कार्य बहिष्कार की राह अपनाएंगे।

डॉक्टर्स का विरोध और गिरफ्तारी पर नाराजगी

डॉक्टर्स एसोसिएशन ARISDA के डॉ. शिवपाल कुड़ी ने बताया कि सरकार ने असंवैधानिक तरीके से डॉक्टरों की गिरफ्तारी की है। बिना किसी विभागीय जांच के की गई यह कार्रवाई न्यायोचित नहीं है।

इसके विरोध में डॉक्टर्स ने 10 दिन पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर चेताया था कि SOG में दर्ज मामले वापस लिए जाएं। उनका आरोप है कि RGHS की कमियों को डॉक्टरों पर थोपा जा रहा है। यदि यह कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो कल से सभी डॉक्टर्स सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में ARISDA, IMA, RAJMES और RMCT समेत सभी संगठन एक साथ हैं।

दूसरी तरफ, डॉक्टर्स के इस विरोध प्रदर्शन के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि सरकार और डॉक्टरों की लड़ाई के बीच उन्हें पिसना पड़ रहा है। हालांकि, आज डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर केवल सांकेतिक विरोध दर्ज कराया और मरीजों का इलाज जारी रखा।

सीकर के SK जिला अस्पताल में रोजाना हजारों की OPD रहती है और बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में कार्य बहिष्कार की चेतावनी ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।

अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS..

डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर मरीज देखे।
डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर मरीज देखे।
डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर ट्रॉमा सेंटर के बाहर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान मरीज परेशान रहे।
प्रदर्शन के दौरान मरीज परेशान रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin