[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार पलट जाने से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत और 8 जने हुए घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

कार पलट जाने से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत और 8 जने हुए घायल

डीएसपी व थानाधिकारी मय जाप्ता पहुंचे मौके पर, हादसे को लेकर जांच जारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर खानपुर फाटक से जैन विश्व भारती फांटे के बीच हुए एक फॉर्च्यूनर कार से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई और 8 जने घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग खींवसर तहसील के गुढा भगवानदास खड़काली गांव के बताए जा रहे हैं, जो खाटू श्यामजी और अन्य तीर्थस्थलों पर जाकर वापिस गांव लौट रहे थे। दुर्घटना का कारण उनकी फॉर्चूनर गाड़ी की स्टेपनी टूटने से गाड़ी का अनियंत्रित होना और असंतुलित होकर पलट जाना रहा।

इस हादसे में टीकूराम पुत्र दुदाराम, शारदा पत्नी ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र गणेशराम, सुमित्रा पत्नी बेगाराम, राजूराम, सुखराम गोदारा, सुरेश पुत्र पूर्णाराम, राजेंद्र चौधरी पुत्र शिवलाल भामू तथा कमला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस सड़क हादसे की सूचना के तत्काल बाद ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक नवरतन बिजारणिया ने मौक़े पर पहुंचकर घायलों क़ो एम्बुलेंस और निजी गाड़ी से लाडनूं स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

इन घायलों में से एक महिला कमला क़ो मृत घोषित कर दिया गया तथा एक युवक क़ो हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घायलों में महिला, पुरुष के अलावा दो छोटे बच्चे भी हैं। लाडनूं के सरकारी अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही सारा चिकित्सकीय स्टाफ सक्रिय हो गया। पीएमओ डॉ. भरत कसेरा के नेतृत्व में डा. कानाराम चौधरी, डॉ. चैनाराम चौधरी, डॉ. विवेक बगड़िया, डॉ. परवेज भाटी, डॉ. किशनाराम पुनियां सहित पूरी टीम ने सभी घायलों की सुध लेते हुए सबका त्वरित प्राथमिक उपचार किया।

मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने धायल मरीजों के उच्च स्तरीय इलाज के लिए पीएमओ से वार्ता की तथा गंभीर रूप से धायल मरीजों को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा में रैफर करवाया। इस घटना की सूचना मिलने पर लाडनूं के पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण एवं थानाधिकारी शिम्भु दयाल मीणा मय जाप्ता सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet