[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग से बची जान:ब्लैक स्पॉट पर कई हादसों के बाद भी नहीं लगे रिफ्लेक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग से बची जान:ब्लैक स्पॉट पर कई हादसों के बाद भी नहीं लगे रिफ्लेक्टर

गुढ़ागौड़जी में डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग से बची जान:ब्लैक स्पॉट पर कई हादसों के बाद भी नहीं लगे रिफ्लेक्टर

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के निकट लीला की ढाणी स्थित स्टेट हाईवे-37 पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क पर बने डिवाइडर के कोने से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने से चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।

यह स्थान एक खतरनाक ब्लैक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

लोगों का कहना है कि इस ब्लैक स्पॉट पर बना डिवाइडर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता है। डिवाइडर की शुरुआत में न तो कोई रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित किया गया है, जिससे वाहन चालक अचानक उससे टकरा जाते हैं।

यह स्थान गुढ़ागौड़जी बाईपास सड़क की शुरुआत पर है, जिससे यहां यातायात का दबाव भी अधिक रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग, ठेकेदार और टोल कंपनी इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कई बार प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस ब्लैक स्पॉट को तुरंत ठीक कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker