सादुलपुर में घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा:दीवार कूदकर घुसे आरोपी, मजदूरी को लेकर चल रहा था विवाद
सादुलपुर में घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा:दीवार कूदकर घुसे आरोपी, मजदूरी को लेकर चल रहा था विवाद
सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी मजदूरी और काम को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस ने बताया- मलवास निवासी अमर सिंह (36) निवासी लम्बोर बड़ी ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि उनका पुरानी मजदूरी और काम को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 26 अप्रैल की शाम को आरोपी यशवंत ने उन्हें फोन पर गाली-गलौच की और पैसे लौटाने या काम ठीक करने की धमकी दी। इसके बाद उसी दिन रात करीब 7:30 बजे संदीप पुत्र जागेराम उनके पास आया। संदीप ने फोन काटने को लेकर अमर सिंह से विवाद किया और धमकी देकर चला गया।
दीवार कूदकर अंदर घुसे
पीड़ित के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे संदीप, उसका भाई सोनू और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति घर की दीवार कूदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने अमर सिंह को पकड़ लिया, उनकी छाती पर बैठकर मुंह दबा दिया और लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से हमला किया। इस हमले में उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर पास में रहने वाली उनकी बहन मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल अमर सिंह को तुरंत राजगढ़ के श्रीनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131315


