किक बॉक्सिंग में रोहित कुमार का जलवा, जिला स्तर पर जीता गोल्ड मेडल
किक बॉक्सिंग में रोहित कुमार का जलवा, जिला स्तर पर जीता गोल्ड मेडल
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एम के एम पब्लिक स्कूल, राजोता के कक्षा 10 के छात्र रोहित कुमार ने जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर 74 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
यह प्रतियोगिता झुंझुनूं के खेल स्टेडियम में आयोजित हुई, जहां रोहित ने अपने दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने रोहित कुमार को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच मनोज सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। रोहित की इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128728


