[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में PHED पाइपलाइन में लीकेज, पानी बर्बाद:जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान, अधिकारी बोले- मरम्मत कार्य करवाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में PHED पाइपलाइन में लीकेज, पानी बर्बाद:जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान, अधिकारी बोले- मरम्मत कार्य करवाया जाएगा

डाडा फतेहपुरा में PHED पाइपलाइन में लीकेज, पानी बर्बाद:जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान, अधिकारी बोले- मरम्मत कार्य करवाया जाएगा

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा गांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस लीकेज से रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है और गांव की पानी की टंकी तक पर्याप्त जल नहीं पहुँच पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुम्भाराम लिफ्ट योजना और PHED के ट्यूबवेल से पानी इसी मुख्य पाइपलाइन के जरिए टंकी तक आता है। टंकी में पानी जमा होने के बाद पूरे गांव में वितरित किया जाता है, लेकिन लीकेज के कारण टंकी भरने में देरी हो रही है और कई बार वह पूरी तरह भर नहीं पाती।

इसके परिणामस्वरूप, निर्धारित समय पर जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में पानी कम दबाव से पहुँच रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह से पानी के रिसाव के कारण खेतों और रास्तों में कीचड़ फैल रहा है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र मरम्मत की मांग की है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो।

इस संबंध में PHED के अधिकारियों ने बताया कि डाडा फतेहपुरा में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिली है। विभाग की टीम को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त स्थानों का निरीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जहां-जहां पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है, वहां मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा और कार्य पूर्ण होते ही गांव में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad