[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक से 50KM की यात्रा कर चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- अलग ही शख्स हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

ट्रक से 50KM की यात्रा कर चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- अलग ही शख्स हैं

Rahul Gandhi Truck Journey: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार रात ट्रक के जरिए अंबाला से चंडीगढ़ तक 50 किलोमीटर का सफर तय किया।

Rahul Gandhi Truck Journey : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार रात ट्रक के जरिए अंबाला से चंडीगढ़ तक 50 किलोमीटर का सफर तय किया। दरअसल, वे दोपहर में कार से दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे।, लेकिन बीच में वे ट्रक पर सवार हो गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने 50 किलोमीटर की यात्रा के दौरान ट्रक चालकों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

राहुल ने अंबाला शहर के श्री मांजी साहब गुरुद्वारे में ट्रक को रोकने को कहा। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद भी लिया। राहुल गांधी के ट्रक यात्रा का एक वीडियो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- देश राहुल गांधी के साथ चल पड़ा है

सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से… आख़िर क्यों मुलाक़ात कर रहे हैं राहुल गांधी?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं। उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है कि कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है, कोई तो है जो नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है और धीरे-धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है, मोहब्बत और अमन के रास्ते पर धीरे से यह देश आख़िर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ।

सोनिया गांधी से मिलने शिमला पहुंचे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी की ट्रक यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि वह सोनिया गांधी से मिलने शिमला पहुंचे हैं। सोनिया फिलहाल शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस में रह रही हैं। उन्होंने शिमला में रहते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री का फैसला भी लिया। राहुल पिछले कई दिनों से अपनी मां से दूर थे, इसलिए वे दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे, जहां से वे अपने वाहन से शिमला के लिए रवाना हो गये।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77