[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : हत्या या आत्महत्या:सुबह बड़ी बहन को फोन कर कहा था-ससुराल वाले मुझे मार देंगे, रात को कुंड में मिले शव, रस्सी से बंद था ढक्कन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : हत्या या आत्महत्या:सुबह बड़ी बहन को फोन कर कहा था-ससुराल वाले मुझे मार देंगे, रात को कुंड में मिले शव, रस्सी से बंद था ढक्कन

हत्या या आत्महत्या:सुबह बड़ी बहन को फोन कर कहा था-ससुराल वाले मुझे मार देंगे, रात को कुंड में मिले शव, रस्सी से बंद था ढक्कन

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : इलाके के भापर गांव में साेमवार रात एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी के घर में बने पानी के कुंड में शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें के सहयाेग से रात साढ़े दस बजे मां-बेटी के शवाें काे कुंड से बाहर निकाला। महिला का पति फरार है। महिला के पीहर पक्ष ने ससुरालवालाें पर हत्या का आरोप लगाया है।

शवाें काे सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार काे मेडिकल बाेर्ड से पाेस्टमार्टम कराए जाएंगे। पुलिस ने महिला के सास-ससुर काे पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। आराेपी पति की तलाश में टीमें रवाना की गई हैं। प्रारंभिक ताैर पर हत्या कर शव काे कुंड में डालने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक अनुसार भापर निवासी सतवीर जाट की पत्नी मंजू (32) और उसकी तीन वर्षीय बेटी मानवी के शव साेमवार रात कुंड में हाेने की जानकारी मिली थी। इस पर सूरजगढ़ थानाधिकारी रवींद्र कुमार पुलिस दल के साथ माैके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला और उसकी बेटी के शवाें काे कुंड से बाहर निकाला। ग्रामीणाें की भीड़ जमा हाे गई।

साल भर पहले भी हुआ था विवाद, तब रिश्तेदाराें ने करवाया था समझाैता

चूरू जिले के जैतपुर (हमीरवास) गांव की मंजू की शादी चार साल पहले भापर गांव के सतवीर महला के साथ हुई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सतवीर उसके साथ मारपीट करता था। सालभर पहले भी रिश्तेदारों की पंचायत हुई और मंजू को वापस जैतपुरा से ससुराल भापर लाया गया। कुछ दिन ताे ठीक रहा, लेकिन फिर से मंजू के साथ मारपीट करने लगे। मंजू के भाई आजाद सिंह तथा बहन रमा ने आरोप लगाया है कि सोमवार को पति सतवीर और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे कुंड में डालकर हत्या कर दी। इसके बाद पति फरार हो गया।

आधे घंटे तक घर को खंगाला तब मिली कुंड में :

मृतका की बहन रमा ने बताया कि सुबह 11 बजे मंजू का माेबाइल स्विच ऑफ हाे गया था। तब वे भापर पहुंचे और मंजू के बारे में पूछा तो मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन का फोन रिसीव नहीं हो रहा और ना ही वो अपने ससुराल में है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के साथ घर को खंगाला गया। लेकिन कहीं पर भी मंजू नहीं मिली। पानी के कुंड पर रस्सी बंधी हुई थी। उसे खोलकर कुंड के अंदर देखा तो मंजू और उसकी बेटी की लाश तैर रही थी।

बड़ी बहन बोलीं- मंजू ने सुबह ही फोन कर बताया था कि ससुराल वाले मुझे पीट रहे हैं

मंजू की बड़ी बहन रमा ने बताया कि सोमवार सुबह भी करीब 10ः30 बजे मंजू का उसके पास फोन आया था। उसने फोन पर बताया था कि उसका पति और परिवार के सदस्य बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं और सोमवार को उसका आखिरी दिन है। इसके बाद रमा ने ही अपनी बहन शर्मिला और भाइयों को गांव में सूचना दी। वे शाम को पहुंचे तो उनकी बहन नहीं मिली। इसके बाद पति, जेठ-जेठानी और ससुर, एक-एक कर मौके से भाग छूटे।

इन पर है हत्या का आरोप

मंजू की बहन रमा और भाई आजादसिंह ने मंजू के पति सतवीर, ससुर मोहन, सास किताबो, जेठ कर्मवीर और जेठानी कविता पर मंजू और उसकी बेटी मानवी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद घर पर सिर्फ सास मिली और कोई नहीं।

आरोप : पीहर में जमीन बेचकर पैसा लाने का दबाव डाल रहे थे

मंजू की बहन रमा ने बताया कि सतवीर के पैसों का कर्ज था। जिसे लेकर पहले ही वह अपनी पत्नी मंजू के जेवर आदि बेच चुका था। अब सतवीर की नजर मंजू के पीहर जैतपुरा में स्थित पुश्तैनी जमीन पर थी। वह मंजू पर दबाव बना रहा था कि वह अपने हिस्से की जमीन बेचकर पैसे लेकर आए। ताकि वह अपना कर्जा उतार सके। सतवीर ट्रोला चलाता है।

रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई

एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की लाश पानी की होद में मिली है। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पति व अन्य परिजनों की तलाश की जा रही है।
– रवींद्र कुमार, एसएचओ, सूरजगढ़

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77