[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में महंगाई राहत कैंप में 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत करवाया पंजीकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में महंगाई राहत कैंप में 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत करवाया पंजीकरण

झुंझुनूं जिले में महंगाई राहत कैंप में 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत करवाया पंजीकरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं :   लंपी का कहर बेजुबान गोवंश पर जानलेवा साबित हुआ था। जिसे देखते हुए राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का आगाज किया। योजना के तहत प्रत्येक पशुपालक परिवार को दो गाय या भैंस के लिए 40-40 हजार का बीमा मुहैया करवाया जा रहा है। महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का क्रेज देखा जा रहा है। महज 29 दिनों में झुंझुनूं जिले में 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने इस योजना के लिए महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। महंगाई से राहत की गारंटी दे रहे इन कैम्पों को लेकर आमजन का उत्साह लगातार बना हुआ है।

कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की गारंटी पाकर लोगों के चेहरे खिल रहे हैं। सोमवार शाम तक 409 कैम्पों में 3 लाख 61 हजार 897 परिवार लाभान्वित हुए, जिनको 15 लाख 70 हजार 773 गांरटी कार्ड हुए जारी किए गए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल ने बताया कि शिविरों में मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 227888, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के 277796, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के 35265, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना के 273114, इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर योजना के 99521, मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना के 201246, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 122661, महात्मा गांधी मनरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के 48005, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के 7481 कार्ड जारी किए गए ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77