[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के बिजरासर में टूटे पड़े बिजली के पोल:3 अप्रैल की आई आंधी से हुए क्षतिग्रस्त, किसानों को हादसे का डर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के बिजरासर में टूटे पड़े बिजली के पोल:3 अप्रैल की आई आंधी से हुए क्षतिग्रस्त, किसानों को हादसे का डर

सरदारशहर के बिजरासर में टूटे पड़े बिजली के पोल:3 अप्रैल की आई आंधी से हुए क्षतिग्रस्त, किसानों को हादसे का डर

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के बिजरासर गांव की रोही स्थित दिखनादा फीडर के अंतर्गत 3 अप्रैल को आए आंधी तूफान से टूटे बिजली के पोल अब तक नहीं बदले गए हैं। ये पोल किसानों के खेतों में पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और किसानों में भारी नाराजगी है।

खेती के कामों के लिए किसान परेशान

किसान चूनाराम मेघवाल और पोखरराम मेघवाल ने बताया-उनके खेतों में कृषि कनेक्शन की लाइन के पोल टूटे पड़े हैं। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप है कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेतों में पड़े ये टूटे पोल न केवल बिजली आपूर्ति बाधित कर रहे हैं, बल्कि इनसे किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

आंदोलन की चेतावनी दी

किसानों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द पोल बदलकर बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में, विद्युत विभाग के एक्सईएन वीआर गोयल ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और संबंधित एईएन व जेईएन को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad