बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया पर्व (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा जैसे पर्वों पर अबूझ सावों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय के सामने स्थित बाल अधिकारिता विभाग, चूरू में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9785756759 है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 नियमित रूप से बाल विवाह की सूचना हेतु सक्रिय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109375


