[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में डॉ. अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारी बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में डॉ. अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

13 अप्रैल को दीपोत्सव, 14 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पंखा सर्किल, रतनगढ़ रोड पर आदर्श छात्रावास के सभागार में आदर्श छात्रावास समिति एवं नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मोहन लाल आर्य ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे आदर्श छात्रावास सभागार में जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने एवं प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सुझाव देते हुए युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। साथ ही निर्णय लिया गया कि जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल को शाम 7 बजे छात्रावास परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर 51 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

इसके अलावा सर्व समाज के लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने घरों में पांच दीप जलाकर बाबा साहेब के विचारों का प्रसार करें और जनजागरण का संदेश दें।

इस दौरान रामेश्वर प्रजापति एवं चन्द्र मोहन सैनी ने संबोधित करते हुए बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में सांवरमल सैनी, गणपत राम मेघवाल, च्यानणमल सैनी, गणेश राम, जितेन्द्र, पंकज, चन्द्र प्रकाश, सुशील कुमार, कमलेश, तोलाराम, तेजपाल, पंकज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार बशेर ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker