[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन, अंबेडकर जयंती पर होगी दौड़ प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी में अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन, अंबेडकर जयंती पर होगी दौड़ प्रतियोगिता

लाखनी में अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन, अंबेडकर जयंती पर होगी दौड़ प्रतियोगिता

जाजोद : ग्राम पंचायत लाखनी में भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर युवा संस्थान लाखनी के तत्वावधान में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जिलेभर से 400 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें करीब 80 प्रतिशत की उपस्थिति रही। परीक्षा जूनियर (कक्षा 6 से 10) और सीनियर (कक्षा 11 व प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी) दो वर्गों में आयोजित हुई। परीक्षा प्रभारी गोपाल ने बताया कि पेपर प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर का रखा गया, जिसमें ओएमआर शीट, नेगेटिव मार्किंग सहित आधुनिक पैटर्न अपनाया गया। संस्थान के अनुसार परीक्षा निःशुल्क आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। परिणाम 14 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे तथा श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 14 अप्रैल को ‘समानता के लिए दौड़’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker