[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था जिला अलवर द्वारा प्रदेश महासचिव इस्माइल खान कायमखानी चूरू पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था जिला अलवर द्वारा प्रदेश महासचिव इस्माइल खान कायमखानी चूरू पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था जिला अलवर द्वारा प्रदेश महासचिव इस्माइल खान कायमखानी चूरू पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था जिला अलवर द्वारा राजस्थान प्रदेश पुलिस कल्याण संस्था के महासचिव इस्माइल खान कायमखानी चूरू के अलवर पधारने पर सर्किट हाउस में माला, साफा तथा संस्था का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस मौके पर एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शर्मा सरपंच मालपुर द्वारा की गई। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा द्वारा संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा डीजीपी साहब के द्वारा सेवानिवृत कर्मियों की हर तीन माह में विभाग द्वारा मीटिंग लिए जाने के निर्देश दिए जाने पर संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया तथा पुलिस अधीक्षक जिला अलवर का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संस्था की मीटिंग हेतु अन्वेषण भवन उपलब्ध कराया जाने की अनुमति प्रदान की। संगठन के पदाधिकारी रामप्रताप, हरि सिंह, जगदीश, महेश, लक्ष्मी चौहान, देवकीनंदन ने भी अपने विचार रखें। इसके साथ ही नये साथी दौलत राम पूर्व संस्थापक अधिकारी पुलिस विभाग तथा राधेश्याम शर्मा पूर्व सब इंस्पेक्टर का स्वागत कर संस्था में शामिल किया गया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव के द्वारा संगठन के कार्य की समीक्षा की गई, जिन्होंने बैंक खाता खुलवाने संगठन को मजबूत करने तथा राजधार सेवा निवृत पुलिस कल्याण सांवान सेवानिवृत कर्मियों को सामाजिक कार्यों में भाग लेने तथा स्कूलों में बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देना तथा अपने अनुभवों को साझा करना यातायात नियम हेतु लोगों को प्रोत्साहित करना सीनियर सेवानिवृत कर्मियों की सूची बनाना तथा उनके घर पहुंच कर उनसे संपर्क करना आदि पर प्रकाश डाला। वहीं आरजीएचएस मैं आ रही समस्याओं तथा आठवा वेतन आयोग पर भी चर्चा की गई। अलवर संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर राम प्रताप, जगदीश प्रसाद शर्मा, दौलत राम शर्मा, हरि सिंह चौधरी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राधे श्याम शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, रूप सिंह चेची, जय सिंह, सुमित्रा, लक्ष्मी चौहान, सुरेंद्र कौर, ब्रजकिशोर, पून्या राम, सुरेंद्र भारद्वाज, जयनारायण देवकीनंदन, महेश चंद, हीरालाल गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66