मानोता जाटान में सूबेदार चंदगी राम पायल की स्मृति में 105 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण
प्रधानाचार्य बोले समाज के सहयोग से शिक्षा का स्तर बेहतर हो सकता है, वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव स्थित शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सूबेदार चंदगी राम पायल की आठवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बैग वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 12 तक के कुल 105 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रामदेव पायल उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद सूबेदार चंदगी राम पायल की आठवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सरपंच बहादुर मल मेघवाल, देवकरण पायल (पीटीआई), बीरबल राम ढाका, पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, ईश्वर पायल, विक्रम पायल, प्रदीप पायल, चंदगीराम ढाका, ब्रजलाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने बताया कि सूबेदार चंदगी राम पायल का परिवार हर वर्ष उनकी स्मृति में इस प्रकार का सामाजिक कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं।

प्रेरणादायक रहा सूबेदार चंदगी राम पायल का जीवन, विद्यार्थियों को मिला संदेश
प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने कहा कि सूबेदार चंदगी राम पायल का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 1963 को भारतीय सेना में सेवा प्रारंभ की और 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्धों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने 26 वर्ष 24 दिन तक सेवा देकर 30 अप्रैल 1989 को सूबेदार पद से सेवानिवृत्ति ली। उनका निधन 9 अप्रैल 2018 को हृदय गति रुकने से हुआ।
शिक्षा को बताया जीवन का सबसे सशक्त माध्यम, अभिभावकों से की अपील
प्रदीप पायल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और इससे बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें सकारात्मक वातावरण देने की अपील की गई।
समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहा परिवार, सहयोग से शिक्षा होगी मजबूत
कार्यक्रम का संचालन मास्टर सभाचंद ढाका ने किया। उन्होंने सूबेदार चंदगी राम पायल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे। उनके परिवार द्वारा हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर विद्यालय में विद्यार्थियों को बैग, जूते व टी-शर्ट वितरित करना एक प्रेरणादायक और अनूठी पहल है। अंत में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही शिक्षा का स्तर और बेहतर हो सकता है।
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर लालचंद पायल, इंद्राज पायल, प्रताप शर्मा, जितेन्द्र पायल, रविन्द्र डीलर, बनवारी पायल, रूपचंद ढाका, विजेन्द्र पायल, रविंद्र पायल, गुरुदयाल ढाका, श्रीचंद पायल, दलीप ढाका, नथमल शर्मा, बृजलाल ढाका, सूबेदार सज्जन ढाका, सत्यवीर पायल, महावीर पायल, दलीप पायल, राजू पायल, विरेन्द्र पायल, लीलूराम ढाका, सुरेश ताखर, प्रताप ढाका, लक्ष्मण सिंह शेखावत, विनोद ढाका, चंदगीराम ठेकेदार, व्याख्याता संजय काजला व विनीत कुमार, अध्यापक दलीप सिंह, संजय सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092305


