[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मलसीसर में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

मलसीसर में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मलसीसर में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मलसीसर : भाजपा मंडल कार्यालय मलसीसर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झंडारोहण किया गया तथा परिसर को रंगोली और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता चिरंजीलाल चौमाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा तथा पार्टी के 47 वर्षों के संघर्ष और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें संस्थापकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी सहित लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाती है।

चौमाल ने बताया कि पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा के गठन के बाद पार्टी ने निरंतर विकास और स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए आज देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष अमित व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन अरुण कौशिक ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री लक्ष्मीकांत मिश्रा, मोहनलाल सिहाग, परमेश्वर जाखोदीया, पवन कुमार चौमाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker