[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला की सागर गैस एजेंसी पर सघन जांच, अनियमितताएं सामने आईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला की सागर गैस एजेंसी पर सघन जांच, अनियमितताएं सामने आईं

खंडेला की सागर गैस एजेंसी पर सघन जांच, अनियमितताएं सामने आईं

सीकर : जिले में उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम ने खंडेला स्थित सागर गैस एजेंसी पर सघन जांच की। जांच के दौरान गैस आपूर्ति में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं को परेशान किए जाने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं।

प्रवर्तन दल ने की कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी विजेन्द्र पाल के अनुसार खाद्य विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। टीम में जयराम गुर्जर, सुनीता वर्मा (प्रवर्तन अधिकारी) एवं अनुराग बैरवाल (प्रवर्तन निरीक्षक) शामिल रहे।

उपभोक्ताओं की शिकायतों की पुष्टि

जांच में सामने आया कि

  • उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी नहीं दी जा रही थी
  • उन्हें फोन कर एजेंसी पर ही सिलेंडर लेने बुलाया जा रहा था
  • निरीक्षण एवं इंश्योरेंस के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा था

इस दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए।

गंभीर अनियमितताएं, कार्रवाई की तैयारी

जांच में सामने आई अनियमितताओं को लेकर खाद्य विभाग एवं संबंधित ऑयल कंपनी को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले की अन्य गैस एजेंसियों की भी जांच लगातार जारी रहेगी।

सीएससी पॉइंट का भी निरीक्षण

प्रवर्तन दल द्वारा रानौली में एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पॉइंट का भी निरीक्षण किया गया, जहां व्यवस्थाओं की जांच की गई।

ओटीपी से ही होगी गैस आपूर्ति

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार अब सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल ओटीपी (OTP) के माध्यम से ही की जाएगी। बिना ओटीपी या बुकिंग के अनुरूप आपूर्ति करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

CCTV अनिवार्य, आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश

सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों को अपने परिसर एवं गोदामों में 24 घंटे CCTV कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने उपखंड अधिकारियों एवं प्रवर्तन दलों को नियमित आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश भी जारी किए हैं।

व्यावसायिक गैस के लिए नई व्यवस्था

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं उद्योगों को अब पाइपलाइन गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति दी जाएगी। चीफ मैनेजर दुष्यंत मनी ने बताया कि पाइपलाइन गैस सस्ती और सुविधाजनक है तथा अब इसे घरों के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

त्रिस्तरीय जांच समिति का गठन

जिला कलेक्टर द्वारा उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से निगरानी रखेगी और गैस एजेंसियों की जांच करेगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कस्टमर केयर नंबर 181, 112 और 14435 को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (01572-251008) भी स्थापित किया गया है।

गैस की कोई कमी नहीं

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार

  • प्रारंभिक स्टॉक: 17,203 सिलेंडर
  • आवक: 2,307 सिलेंडर
  • वितरण: 10,062 सिलेंडर

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अनावश्यक बुकिंग या गैस का भंडारण न करें। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77