बोर्ड परीक्षाओं में राजकीय विद्यालय का दबदबा, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान
सीमा गुर्जर ने 92.80% अंकों के साथ मारी बाजी
उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम गिरावड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार शर्मा ने की। समारोह में अतिथि समाजसेवी रोहिताश गुर्जर, रमेश सैनी, एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शेखावत, भोपालसिंह गुर्जर, भीमसिंह, गोपालराम शर्मा रहे। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को साफा व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणामों की सराहना की गई। राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड में सीमा गुर्जर ने 92.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विकास सेन 88.80% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। 10वीं बोर्ड में भी बेटियों का दबदबा रहा। जहाँ पूजा कुमारी ने 84.17% व नीतू गुर्जर ने 82% अंक हासिल कर गाँव का नाम रोशन किया।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित स्टाफ को देते हुए समस्त शिक्षकों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। विशेष रूप से 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा हिंदी साहित्य में 98 अंक प्राप्त करने पर विषय व्याख्याता मंजू चौधरी का साफा व माला पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर व्याख्याता सीता देवी, सरिता, प्रेम, भाग्यश्री, अनीता, रामपाल, धूड़ाराम यादव, दीपेन्द्र, सोमेश सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092223


