विधवा मां कि दो बेटियों ने किया कमाल, बोर्ड परीक्षा में टॉपर नंबर हासिल किए
विधवा मां कि दो बेटियों ने किया कमाल, बोर्ड परीक्षा में टॉपर नंबर हासिल किए
उदयपुरवाटी : शेवली गांव की रहने वाली चुका गुर्जर पुत्री स्व सांवरमल गुर्जर, ममता पुत्री सांवरमल गुर्जर ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत से भी अधिक नंबर प्राप्त किए। दोनों बहन सुबह- शाम भेड़ -बकरी चराकर अपने परिवार का पालन पोषण कर ये मुकाम हसिल किया। थोड़े दिनों पहले बीमारी के कारण इनके पिता का देहांत हो गया था। दोनों बेटियों की इच्छा है कि वो आईपीएस बनें ।
इस मौके पर दोनों बालिकाओं का स्कूल स्टाफ व ग्रामवासियों की तरफ से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर रहे, जिन्होंने कहा की पहले गुर्जर समाज की बेटियां स्कूल तक नहीं जाती थी, शिक्षा से बहुत दुर थी लेकिन आज बड़े-बड़े पदों पर नौकरी करती है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मीना, बहारलाल डोई, इंद्राज डोई, दिनेश डोई, पिंटू डोई, बीरबल सिराधना रहे। सभी लोगों ने मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए कहां कि सरकारी स्कूलों में पढ़कर बोर्ड परीक्षा में टॉप नंबर हसिल करना बड़े गर्व की बात है। दोनों बालिका 12वीं कला की नियमित छात्रा थी। इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा डीजे बजाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092124


