रानी सती धाम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की पूजा-अर्चना
नारी सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश, भव्य स्वागत से गूंजा मंदिर परिसर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : देश की समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान की कामना के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने झुंझुनूं प्रवास के दौरान श्री रानी सती मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मंदिर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया ने शॉल और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा रानी सती दादी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालु, अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
“भारतीय संस्कृति में नारी का सर्वोच्च स्थान”
मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव पूजनीय स्थान प्राप्त है। केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण पर जोर
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है, जिससे बच्चों के पोषण और महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
आस्था और विकास का संदेश
केंद्रीय मंत्री का यह दौरा आस्था और विकास के समन्वय का प्रतीक बना। जहां एक ओर मंदिर में पूजा-अर्चना से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ, वहीं उनके संदेश ने समाज में नारी सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091976


