नवलगढ़ अस्पताल में महिला के पर्स से मिले महंगे इंजेक्शन:पुलिस ने की पूछताछ, मिलीभगत की आशंका
नवलगढ़ अस्पताल में महिला के पर्स से मिले महंगे इंजेक्शन:पुलिस ने की पूछताछ, मिलीभगत की आशंका
नवलगढ़ : नवलगढ़ जिला अस्पताल में गुरुवार को एक युवती को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अस्पताल स्टाफ की सतर्कता के कारण पकड़ी गई युवती के बैग से 8 ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन बरामद हुए, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बैग में मिले महंगे इंजेक्शन
जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में संदिग्ध गतिविधि देख स्टाफ ने युवती को रोका और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके बैग की जांच की गई, जिसमें अस्पताल के उपयोग के लिए रखे गए महंगे ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन मिले।
युवती से पूछताछ में जुटी पुलिस
इस मामले की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन को दी गई। अस्पताल के पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को लिखित रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने युवती से पूछताछ शुरू कर दी है।
मिलीभगत की जताई आशंका
इस मामले में एक संविदाकर्मी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उक्त कर्मी की मिलीभगत से अस्पताल से दवाइयों की चोरी हुई होगी। हालांकि, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पीएमओ ने बताया कि पूरे मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093398


