[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में सीवरेज का काम एक महीने से बंद:25-25 फीट लंबे गड्ढे खोदकर खुले छोड़े, यात्री-व्यापारी हो रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में सीवरेज का काम एक महीने से बंद:25-25 फीट लंबे गड्ढे खोदकर खुले छोड़े, यात्री-व्यापारी हो रहे परेशान

श्रीमाधोपुर में सीवरेज का काम एक महीने से बंद:25-25 फीट लंबे गड्ढे खोदकर खुले छोड़े, यात्री-व्यापारी हो रहे परेशान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के मीणा चौक के पास सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम एक महीने से बंद पड़ा है। यहां 25-25 फीट लंबे दो बड़े गड्ढे खोदकर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, जिससे रोडवेज बस स्टैंड जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

हालात यह हैं कि पिछले सवा महीने से रोडवेज और निजी बसें शहर में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं और बाइपास पर ही रुक रही हैं। यात्रियों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी हो रही है।

व्यापार पर असर, शिकायतों का नहीं समाधान

स्थानीय दुकानदार जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीवरेज कार्य बंद होने से दुकानदारी प्रभावित हो गई है। ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने 181 पर तीन बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ठेकेदार द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर समस्या के समाधान की रिपोर्ट लगा दी गई। इसी तरह अन्य शिकायतकर्ताओं के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

शादी की तैयारियों में आ रही परेशानी

वार्ड निवासी जय सिंह मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल को उनके घर शादी है, लेकिन रास्ता बंद होने से तैयारियों में दिक्कत आ रही है। मेहमानों के आने-जाने को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं ई-मित्र संचालक प्रवीण शर्मा ने बताया कि गहरे गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन नगरपालिका और कार्यकारी एजेंसी रूडसिको ध्यान नहीं दे रही।

बीमार बच्चे को गोद में लेकर पहुंची महिला

पैदल बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाती महिला संतोष देवी प्रशासन को कोसती नजर आई। उसने बताया कि रास्ता बंद होने से कोई वाहन नहीं मिल रहा, मजबूरी में गर्मी में बच्चे को गोद में लेकर पैदल आना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्य शुरू कर मार्ग सुचारू कराने की मांग की है।

जल्द काम शुरू करवाएंगे-ईओ

श्रीमाधोपुर नगरपालिका ईओ डॉ. अशोक कुमार जाखड़ ने कहा- सीवरेज लाइन डालने का काम किस वजह से बंद है, इसकी जानकारी तकनीकी अधिकारियों से लेकर जल्द ही काम को शुरू करवाया जाएगा।

Related Articles