[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर पीएमश्री में 19 छात्रों को 90% से ज्यादा नंबर:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली रैली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर पीएमश्री में 19 छात्रों को 90% से ज्यादा नंबर:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली रैली

श्रीमाधोपुर पीएमश्री में 19 छात्रों को 90% से ज्यादा नंबर:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली रैली

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सत्र 2026 की माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामों के बाद मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नामांकन अभिवृद्धि रैली भी निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि विद्यालय के कुल 19 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विकास सैनी को मिले 97.2% अंक

विज्ञान वर्ग में विकास सैनी ने 97.2 प्रतिशत और हेमंत सैनी ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। कला वर्ग में मोहित कुमार सैनी ने 96.6 प्रतिशत, भूमिका ने 95 प्रतिशत और सपना सैनी ने भी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली रैली

इस अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। रैली में SDMC सदस्य, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना की।

Related Articles