नीमकाथाना में कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग:कम्पोस्टिंग मशीनें चपेट में आई, दो पूरी तरह जली
नीमकाथाना में कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग:कम्पोस्टिंग मशीनें चपेट में आई, दो पूरी तरह जली
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के मंढोली नालों में स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में गुरुवार को आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।

दमकल ने पाया काबू
आग इतनी भीषण थी कि यार्ड में खड़ी कई मशीनें इसकी चपेट में आ गईं। कचरे से खाद बनाने वाली मशीनों सहित कुल तीन मशीनें प्रभावित हुईं। इनमें से लाखों रुपए की दो मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस आग से भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है।
दमकल के ड्राइवर सुमेर सिंह ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093398


