[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी में राजस्थान शिक्षक संघ की ब्लॉक बैठक:शिक्षा और शिक्षकों के हितों पर चर्चा की, छुट्टियों में कटौती को लेकर करेंगे प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी में राजस्थान शिक्षक संघ की ब्लॉक बैठक:शिक्षा और शिक्षकों के हितों पर चर्चा की, छुट्टियों में कटौती को लेकर करेंगे प्रदर्शन

पचेरी में राजस्थान शिक्षक संघ की ब्लॉक बैठक:शिक्षा और शिक्षकों के हितों पर चर्चा की, छुट्टियों में कटौती को लेकर करेंगे प्रदर्शन

पचेरी : पचेरी में राजस्थान शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में अमीचंद आईटीआई, बुहाना में हुई। इसमें शिक्षा और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नामांकन बढ़ाने, सदस्यता अभियान का लक्ष्य 15 अप्रैल तक पूरा करने, और महात्मा गांधी एवं क्रमोन्नत स्कूलों में व्याख्याता पदों का शीघ्र आवंटन कर उन्हें भरने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन छुट्टियों में कटौती का ब्लॉक व जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संघ ने स्कूलों को 1 जुलाई से पुनः शुरू करने और संस्था प्रधानों के अधिकृत छुट्टियों को पहले की तरह बहाल करने की मांग भी की।

इस मौके पर जिला महिला मंत्री सुमित्रा सिंह, सभाध्यक्ष किशोरी लाल, कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव यादव, ब्लॉक मंत्री नरेश सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, प्रवक्ता सूरज कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजवीर सिंह, सतपाल यादव, जयपाल यादव और विनोद यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin