[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ किले पर गेट लगाने का विरोध, मशाल जुलूस निकाला:ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय, 13 दिन से धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ किले पर गेट लगाने का विरोध, मशाल जुलूस निकाला:ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय, 13 दिन से धरना जारी

भोपालगढ़ किले पर गेट लगाने का विरोध, मशाल जुलूस निकाला:ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय, 13 दिन से धरना जारी

खेतड़ी : खेतड़ी में भोपालगढ़ किले पर गेट लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला। ये विरोध प्रदर्शन जन सेवा समिति के बैनर तले उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने 13वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट और घरों के सामने बनाई गई दीवार को हटाना है। इसके अलावा, नगर पालिका क्षेत्र में जंगली जानवरों के विचरण पर रोक लगाने की भी मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन समस्याओं के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल समाधान निकालने और क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की अपील की। जन सेवा समिति के संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया कि सोमवार, 31 मार्च को शाम को मुख्य बाजार से उपखंड कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी मांगों को और मजबूती से उठाया।

सैनी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर चंदगीराम सैनी, सुधीर गुप्ता, हनुमान प्रसाद सैनी, गजानंद कुमावत, विशंभर शर्मा, बलबीर सैनी, रमेश सैनी, श्याम सिंह, इंद्राज सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, राजेश सांखला, भूपेंद्र सोढा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin