हजरत ख्वाजा नजमुद्दीन सुलेमानी निजामी फतेहपुरी का 160 वां उर्स मुबारक 1 अप्रैल से झंडे की रस्म के साथ शुरू होगा
हजरत ख्वाजा नजमुद्दीन सुलेमानी निजामी फतेहपुरी का 160 वां उर्स मुबारक 1 अप्रैल से झंडे की रस्म के साथ शुरू होगा
फतेहपुर : शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा हाजी मोहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलेमानी फखरी निजामी चिश्ती अलफारूकी (रज़ि.) का 160वां उर्स मुबारक 1 अप्रैल से दरगाह शरीफ, फतेहपुर में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ शुरू होगा। उर्स को लेकर खानकाह शरीफ में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और दूर-दराज़ से आने वाले जायरीन के स्वागत की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उर्स का शुभारंभ 1 अप्रैल को मग़रिब की नमाज़ के बाद रस्म-ए-अलम (झंडा चढ़ाने) के साथ होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 5 अप्रैल को “नज्मुल औलिया कॉन्फ्रेंस” के साथ महफ़िल-ए-नात व मनक़बत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के उलेमा और शायर हिस्सा लेंगे।
7 अप्रैल को पारंपरिक जुलूस-ए-कदीमी शाही चादर मोहल्ला चेजारान से दरगाह शरीफ तक निकाला जाएगा, जो उर्स का प्रमुख आकर्षण रहेगा। वहीं 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।
उर्स के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कुरआन ख्वानी, ख़त्म-ए-ख्वाजगान चिश्त, महफ़िल-ए-मिलाद, महफ़िल-ए-समा और महफ़िल-ए-सीमा शामिल हैं। साथ ही जायरीन के लिए सुबह-शाम लंगर की भी व्यवस्था रहेगी।
दरगाह के सज्जादा नशीन एवं मुतवल्ली हजरत पीर गुलाम नसीर नज्मी सुलेमानी फखरी निजामी चिश्ती अलफारूकी की सरपरस्ती में यह उर्स आयोजित होगा। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह शरीफ पहुंचकर फुयूज़ व बरकात हासिल करेंगे।
प्रशासन और दरगाह कमेटी की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079077


