[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1 अप्रैल को भरेगा बाबा भोमिया का विशाल मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

1 अप्रैल को भरेगा बाबा भोमिया का विशाल मेला

31 मार्च को होगा जागरण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम मांदरी में 1 अप्रैल बुधवार को बाबा भोमिया का विशाल मेला भरेगा। मेला व्यवस्था कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या 31 मार्च को रात 9 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दीपा चौधरी एंड पार्टी के कलाकारअजीत बेसला, सतपाल नागर, भारती चौधरी, उमाशंकर जोशी और कोमल चौधरी भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। 1 अप्रैल को मेले के दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 रुपए से लेकर 11 हजार रुपए तक की कुश्तियां करवाई जाएंगी। बाबा भोमिया मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा भोमिया के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति और खेलों की भी झलक देखने को मिलेगी। मेला कमेटी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles