खेतड़ी में धरना दसवें दिन भी जारी:ग्रामीण मांगों पर अड़े, 31 मार्च को मशाल जुलूस निकलेगा
खेतड़ी में धरना दसवें दिन भी जारी:ग्रामीण मांगों पर अड़े, 31 मार्च को मशाल जुलूस निकलेगा
खेतड़ी : खेतड़ी एसडीएम कार्यालय के सामने जन सेवा समिति के बैनर तले चल रहा धरना शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रस्ट के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
धरने का मुख्य मुद्दा भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट और घरों के सामने बनाई गई दीवार को हटाने की मांग है। इसके अलावा, नगर पालिका क्षेत्र में विचरण करने वाले जंगली जानवरों पर रोक लगाने की भी मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन समस्याओं के कारण आमजन को परेशानी हो रही है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की अपील की। धरना संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया कि सोमवार, 31 मार्च को शाम के समय मुख्य बाजार से उपखंड कार्यालय तक एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसका उद्देश्य अपनी मांगों को और मजबूती से उठाना है।
इस मौके पर चंदगीराम सैनी, हनुमान प्रसाद सैनी, गजानंद कुमावत, विशंभर शर्मा, बलबीर सैनी, रमेश सैनी, श्याम सिंह, इंद्राज सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, राजेश सांखला, भूपेंद्र सोढा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076886


