केवीके आबूसर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, उर्वरक विक्रेताओं को दिए प्रमाण पत्र
केवीके आबूसर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, उर्वरक विक्रेताओं को दिए प्रमाण पत्र
आबूसर : कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) आबूसर में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह रहे।
मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन से फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग को समय की आवश्यकता बताया और कृषक हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दयानंद ने बताया कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप कृषि आदान विक्रेताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को उत्पादों की सही जानकारी होने से वे किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी संभव है।
मिट्टी परीक्षण व फसल पोषण पर विशेष जोर
13 मार्च से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मिट्टी परीक्षण, फसल पोषण एवं संबंधित सरकारी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
डॉ. दयानंद ने बताया कि यह केवीके का 15वां बैच है, जबकि इससे पहले 14 बैच सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा चुके हैं। इन प्रशिक्षणों में जिले के युवा, बेरोजगार, उद्यमी और सहकारी समितियों के कार्मिक शामिल रहे हैं।
स्वरोजगार के बढ़े अवसर
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रतिभागी अब उर्वरक लाइसेंस के लिए आवेदन करने के पात्र हो गए हैं। इससे उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जिले के किसानों को प्रशिक्षित एवं जागरूक विक्रेता उपलब्ध हो सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कीट विशेषज्ञ राजेंद्र नागर ने किया। इस अवसर पर देवी सिंह सैनी, रमन मीणा, देवीलाल सहित केंद्र के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076142


