झुंझुनूं की फरमून ने 10 वीं बोर्ड में 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर व परिवार का नाम किया रौशन
झुंझुनूं की फरमून ने 10 वीं बोर्ड में 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर व परिवार का नाम किया रौशन
झुंझुनूं : जिले की होनहार छात्रा फरमून ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। फरमून अलमदनी इस्लामिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा है। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया। फरमून की इस उपलब्धि से न केवल उसके माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उसकी जमकर सराहना की है। फरमून ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई और समय का सही उपयोग ही उसकी सफलता की कुंजी है। आगे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहती है। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि फरमून शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और पढ़ाई के प्रति उसका समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073907

