साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च माह में संचालित सभी वित्तीय कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजे जाएं।
पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
इसके अलावा राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (RSRDC) द्वारा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, ऑडिटोरियम एवं रोडवेज बस डिपो के कार्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम.के. टिबड़ा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073887

