12 दिन से अंधेरे में स्कूल, जिम्मेदार बेखबर—बिल भरने के बावजूद ठप पड़ी बिजली सप्लाई
12 दिन से अंधेरे में स्कूल, जिम्मेदार बेखबर—बिल भरने के बावजूद ठप पड़ी बिजली सप्लाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम जमालपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिछले करीब 12 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। जिससे न सिर्फ शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि विद्यालय का ऑनलाइन कार्य भी ठप हो गया है। हैरानी की बात यह है कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा होने के बावजूद भी सप्लाई बहाल नहीं की गई है। विद्यालय के प्रिंसिपल धर्मपाल खटाना ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभाग की इस लापरवाही से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से ऑनलाइन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, वहीं कक्षाओं में गर्मी के कारण पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। पंखे, लाइट और अन्य जरूरी संसाधन बंद पड़े हैं, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने भी इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब समय पर बिल जमा किया जा रहा है तो फिर बिजली सप्लाई बंद रखना सरासर गलत है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ताकि विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073936

